नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

हल्द्वानी। आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप में संपन्न कराने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च तथा चैकिंग की जा रही है।

आज डॉ0 जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के मार्गदर्शन व प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल के नेतृत्व में कोतवाली मल्लीताल व थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सूखाताल मल्लीताल से चीना बाबा तिराहा मल्लीताल से बड़ा बाजार, घोड़ा स्टैंड से मॉल रोड होते हुए तल्लीताल डॉट से तल्लीताल बाजार, हरिनगर होते हुए वापस डॉट चौराहा तक फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर जनता को निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

स्थानीय लोगों से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने तथा क्षेत्र में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले अवांछनीय तत्वों के बारे में पुलिस को तत्काल सूचित करने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च के दौरान यह भी सूचित किया गया कि चुनावी माहौल के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

फ्लैग मार्च में प्रमोद कुमार शाह क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, उमेश कुमार मालिक प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, रमेश बोरा थानाध्यक्ष तल्लीताल के अतिरिक्त थाना मल्लीताल व तल्लीताल की पुलिस व आईआरबी का 01 प्लाटून शामिल रहा।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण