आईबीपीएस पीओ, क्लर्क समेत अन्य परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं, देखिए लिस्ट

दिल्ली। आज 15 जनवरी को, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने ibps.in पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के लिए आगामी बैंकिंग परीक्षा की तिथियों की घोषणा की। देश भर में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल 1 (PO), ऑफिसर स्केल 2 और 3, कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA/क्लर्क) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती की जाएगी।

जानें कब होंगी परीक्षाएं-

रीजनल रूरल बैंक (आरआरबी) के ऑफिसर स्केल I की प्रीलिम्स परीक्षा 27, 2 और 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। ऑफिस असिस्टेंट की प्रीलिम्स परीक्षा 30 अगस्त, 6 सितंबर और 7 सितंबर 2025 को होगी, जबकि ऑफिस असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

ऑफिसर स्केल I की मुख्य परीक्षा 13 सितंबर 2025 को होगी। ऑफिसर स्केल II और III की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा भी 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

पब्लिक सेक्टर बैंक (पीएसबी) में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी (पीओ और एमटी) के पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर 2025 को होगी. मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स की भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को होगी, और मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

नोटिफिकेशन आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.ibps.in पर प्रकाशित की जाएगी। छात्रों को प्रत्येक परीक्षा के लिए विस्तृत अधिसूचना के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर जाना चाहिए, जो नियत समय पर प्रदर्शित की जाएगी।

भर्तियों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की भर्ती के बाद अब यह नियम आईबीपीएस में भी लागू किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय वेबकैम या मोबाइल फोन का उपयोग करके अपनी लाइव तस्वीर खींचकर अपलोड करना आवश्यक होगा।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश