हल्द्वानी। डॉ0 मंजूनाथ टी.सी.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 15-09-2026 को जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस एवं STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए 2 चरस तस्करों को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम के पास अभियुक्तों को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम अवैध चरस तथा अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष।
बरामदगी: 609 ग्राम अवैध चरस।
2. संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष।
बरामदगी:- 546 ग्राम अवैध चरस।
बरामदगी का विवरण- कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस- तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402- इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम-
- श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम
- व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम
- हे0का0 प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम
- उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज
- उ0नि0 प्रकाश भगत STF
- हे0का0 मोहित वर्मा STF






